रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुज़फ़्फ़रपुर। मिठनपुरा स्थित द पार्क होटल के सभाकक्ष में गौरिका पब्लिकेशन के बैनर तले डॉ. राजनारायण राय स्मृति साहित्य सेवा सम्मान एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर वरिष्ठ साहित्कार प्रो रवींद्र उपाध्याय, शिवहर काराधीक्षक डॉ दीपक कुमार, पब्लिकेशन की निदेशक रूपा कुमारी, चिकित्सक डॉ चन्दन कुमार, डॉ विजेश, रजनीश कुमार, कवि मनोज कुमार, झा, ग़ाफ़िल ने किया। सम्बोधन में प्रो उपाध्याय ने कहा कि कविता हमारी संवेदना की रक्षा करती है। काराधीक्षक डॉ दीपक ने कहा कि साहित्य मित्र के रूप में होता है।
डॉ सोनी की पुस्तक 'मैं शून्य हूं' का लोकार्पण किया गया। जिसका संपादन डॉ सतीश कुमार 'साथी' ने किया है। डॉ राजनारायण राय स्मृति में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए गीतकार/साहित्कार रवींद्र उपाध्याय को डॉ राजनारायण राय साहित्य सेवा सम्मान से नवाज़ा गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से चयनित १० निःशक्तों को भी विशेष सम्मान दिया गया। यह सम्मान अनुभव राज, शांति मुकुल, डॉ संगीता अग्रवाल, संजीव कुमार, रौशन साह, डॉ उषा कुमारी, दीपमाला, अभ्युदय शरण, व विश्वास राज को दिया गया।
सम्मान के तौर पर प्रशस्ति-पत्र, शॉल, पुष्पहार, साहित्यिक पुस्तक, श्रीफल भेंट किया गया। अंतिम सत्र में कवयित्री डॉ सोनी, ग़ज़लकार डॉ पंकज कर्ण, अनुभव राज आदि ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। समारोह में सुधांशु राज, कुमारी अर्चना, रूपा कुमारी, डॉ अभिषेक, विपुल कुमार, सुधीर कुमार, अनिल कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, शिक्षिका रिंकू कुमारी, कुमार विरल, डॉ संतोष सारंग, शिक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद थे। मंच संचालन व संयोजन सतीश कुमार साथी ने किया।


0 टिप्पणियाँ